चिकन बिरयानी
बिरयानी का इतिहास _बिरयानी की शुरुआत फारस में हुई थी जिसे आधुनिक में ईरान कहते हैं फिर वहां से व्यापारियों और मुगलों के जरिए भारत आई
ईरान में मांस और चावल को एक साथ मिलकर एक ही बर्तन में पकाया जाता था जिसे बिरयानी कहते थे और यह धीरे-धीरे मुगलों और शाही रसोइयों तक पहुंचने लगा एक मशहूर लोक कथा के अनुसार मुगल बादशाह शाहजहां की बेगम मुमताज एक बार सेवा की छावनी में गई वहां उन्होंने देखा कि सारे सैनिक बहुत कमजोर हो गए है और कुपोषित हो चुके हैं ( कुपोषण के शिकार हो चुके हैं) इसलिए उन्होंने वहां के बाबूजी को आदेश दिया कि उनके लिए ऐसा पौष्टिक खाना बनाया जाए जिसमें चावल और मांस दोनों का मिश्रण हो संतुलित आहार के रूप में कुपोषितों को मिल सके मसाला और केसर से तैयार हुआ यह व्यंजन ही आगे चलकर बिरयानी कहलाया।
मुगलों और बाद में अलग-अलग राजाओं के दरबार में इसे बनाए जाने लगा और अलग-अलग तरीके से बनाए जाने लगा जिसे बिरयानी की शैली बदलती गई और आज बिरयानी के कई नाम से जाना जाता है
जैसे लखनवी बिरयानी _लखनवी बिरयानी को हल्के मसाले और धीमी आंच में पकाया जाता है जो इसकी खासियत है।
दूसरा हैदराबादी बिरयानी_ निजाम के दौर में प्रसिद्ध हुई है बिरयानी अपने तेज मसाले और केसर के स्वाद के लिए प्रसिद्ध है
और तीसरा कोलकाता बिरियानी _नवाब वाजिद अली जब कोलकाता पहुंचे तो उन्होंने रसोइयों को बिरयानी में आलू डालने को कहा जो बिरयानी को अलग स्वाद देता है कोलकाता बिरियानी में आलू डाला जाता है जो बिरयानी को एक नया स्वाद देता है।
चिकन बिरयानी केवल बिरयानी नहीं है यह नॉनवेज खाने वालों का एहसास है यह नॉनवेज खाने वाले का सबसे पसंदीदा फूड आइटम है इसके बिना जो नॉनवेज खाते हैं उनका न तो रात होता है और ना दिन .....
चिकन बिरयानी किसे खाना अच्छा नहीं लगता है पूरी दुनिया में कोई ऐसा होगा ही नहीं जिसे चिकन बिरयानी पसंद ना हो। आईए देखते हैं चिकन का बिरयानी बनाने की पूरी विधि ....
चिकन बिरयानी बनाने के लिए हमें सबसे पहले मार्केट जाकर के फ्रेश चिकन लाना है बोनलेस या फिर बोन वाला चिकन।
बिरयानी बनाने के लिए हमें जो सामग्री लेना है वह यह है
चिकन 1kg , चिकन मसाला, बिरयानी मसाला, आलू 250 gr ,प्याज 250gr, जीरा,काली मिर्च, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया पत्ता,तेज पत्ता, केवड़ा वाटर फूड कलर, सरसों तेल,घी और बिरयानी चावल।
नोट _ बिरयानी चावल में बासमती चावल लेना है
मसाला तैयार करना_ मसाला तैयार करने के लिए लहसुन लेंगे खड़ा कलियों वाला , लाल मिर्च, जीरा काली मिर्च ,तेज पत्ता गरम मसाला और इन सबको हल्का रोस्ट कर लेंगे और फिर मिक्सर ग्राइंडर में पेस्ट बना लेंगे।
250 ग्राम आलू को उबाल लेंगे आलू के बिना बिरयानी अधूरा होता है बिना आलू का बिरयानी में वह टेस्टी नहीं होता है इसलिए हमें सबसे पहले आलू को उबालना है उबालने के बाद इसे अच्छी तरीके से छिल करके पहले एक पेन में आलू को कट करके नमक मिर्च और फूड कलर डालकर हल्का सा फ्राई कर लेंगे।
प्याज का बरिस्ता तैयार करना_ प्याज का बरिस्ता तैयार करने के लिए लगभग 100 ग्राम प्याज को लंबा-लंबा स्लाइस में काट लेंगे और उसे तेल में अच्छी तरीके से गोल्डन ब्राउन होते तक फ्राई कर लेंगे और उसे अलग निकाल कर रख लेंगे इसे ही हम बरिस्ता कहते हैं।
इसके लिए सबसे पहले चिकन तैयार करते हैं इसके लिए हम चिकन को अच्छी तरीके से धो लेंगे और एक कड़ाही चढ़ाएंगे उसमें सरसों का तेल डालेंगे कुछ खड़े गरम मसाला डालेंगे तेज पत्ता डालेंगे उसने फिर प्याज डालेंगे 150 ग्राम तक प्याज डालेंगे और उसमें चिकन को डाल देंगे चिकन डालने के बाद ऊपर से नमक डालेंगे और उसे अच्छी तरीके से चलाएंगे जब तक पानी पूरा सुख न जाए और ऊपर फिर उसमें मसाला डालेंगे जो मसाला हम पहले तैयार कर चुके हैं उसे मिलेंगे ऊपर से चिकन मसाला पैकेट वाला डालेंगे फिर बिरयानी का मसाला डालेंगे और हल्दी डालेंगे मिर्च डालेंगे इन सारे मसाले को डालकर चिकन को अच्छी तरीके से पका लेंगे इसे चलाते रहेंगे जब तक चिकन हाथ से तोड़ने पर टूटने ना लगे तब तक चिकन को पकाएंगे इसके लिए हल्का पानी डालकर के चिकन को पकाएंगे चिकन पक जाने के बाद अब बिरयानी का चावल पकाना होगा
इसके लिए सबसे पहले बासमती चावल लेना है उसको हमें पहले उबा लेना है उसके लिए हम पहले पतीला लेंगे उसमें पानी डालेंगे पानी में थोड़ा तेल या घी डालेंगे फिर उसमें हरी मिर्च और धनिया पत्ता डाल करके उसमें चावल को डाल देंगे और चावल को 90% तक पका लेंगे आप 80% भी पका सकते हैं अगर आपको चावल खिला-खिला खाना अच्छा लगता है तो... चावल पक जाने के बाद हम पानी को अलग कर लेंगे
और पके हुए चावल में जो हम चिकन तैयार किए हैं मसालेदार चिकन उसको परतदार बिछाएंगे इसके लिए पहले बड़ा पतीला लेकर के उसको नीचे से पहले चिकन को एक परत में डालेंगे और उसके ऊपर चावल को एक परत में डालेंगे लगभग 1 सेंटीमीटर तक आप चावल को बिछा सकते हैं और उसके बाद फिर से दूसरी परत में और फिर उसके ऊपर धनिया पत्ता बिरयानी का मसाला और केवड़ा वाटर , प्याज का बरिस्ता डालेंगे और फूड कलर अगर मन है तो फूड कलर मिला सकते हैं और अब एक परत और चिकन का डालेंगे फिर उसके ऊपर फिर से दोबारा चावल का एक परत डालेंगे और उसी तरीके से चावल के परत में धनिया पत्ता, केवड़ा वाटर ,बिरयानी मसाला , प्याज का बरिस्ता और गार्निशिंग के लिए टमाटर कट करके डालेंगे और ढक्कन को बंद कर देंगे अच्छी तरीके से बंद कर देंगे और उसे मीडियम आंच पर गैस में चढ़ा देंगे ढक्कन बंद करने का एक तरीका है कपड़ा लपेट का ढक्कन में उसके बाद देखेंगे जिस अंदर करके गैस बाहर न निकलने पर और बिरयानी अच्छी तरीके से दम हो जाए बिरयानी में दम देना बहुत जरूरी होता है बिना धाम के कोई भी बिरयानी नहीं बनता है।
15 मिनट बिरयानी को दाम देने के बाद उसे गरमा गरम सर्व करेंगे सर्व करते ही पूरा घर बिरयानी की महक से फैल जाएगा और अब आप गरमा गरम टेस्टी खुशबूदार चिकन बिरियानी एंजॉय कर सकते हैं ।
कमेंट्स करे हम ओर बताए की कैसा लगा'